14 अफगानी सैनिकों की मौत, 21 बंदी बनाए

काबुल -अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में तालिबान के एक हमले में 14 अफगान सैनिक मारे गए और उसने 21 सैनिकों को बंधक बना लिया। हेरात प्रांतीय परिषद के सदस्य नजीबुल्ला मोहेबी ने कहा कि हमलावरों ने गुरुवार देर रात निनदांद में सेना की दो बाहरी चौकियों को घेर लिया। उन्होंने कहा कि छह घंटे तक चली लड़ाई शुक्रवार सुबह खत्म हुई। वहां पहुंची सेना की कुमुक ने विद्रोहियों को खदेड़ दिया, लेकिन तब तक वे 21 सैनिकों को बंधक बना चुके थे। हालांकि रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता गफूर अहमद जावीद ने मृतक और घायलों की संख्या दस बताई है। किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन अधिकारियों ने इसके लिए तालिबान को जिम्मेदार ठहराया है।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें- निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!