अमेरिका में कारखाने में गोलीबारी में पांच की मौत

अमेरिकी के राज्य इलिनोइस के एक कारखाने में गोलीबारी में संदिग्ध बंदूकधारी समेत पांच लोगों की मौत हो गयी। औरोरा पुलिस विभाग की प्रमुख क्रिस्टन जिमन ने यह जानकारी दी।सुश्री जिमान ने शुक्रवार बताया कि, ‘घटनास्थल पर मौजूद अन्य अधिकारियों ने इमारत के अंदर गोलीबारी में मारे गये लोगों को निकाला। हमने पांच लोगों के मारे जाने की पुष्ट की है।’ उन्होंने कहा कि संदिग्ध बंदूकधारी 45 वर्षीय गैरी मार्टिन जो कथित रूप से सहकर्मियों के खिलाफ गोलियां चलाईं, पुलिस के साथ गोलीबारी में मारा गया। हमलावर शिकागो के पश्चिम में 40 मील दूर स्थित औरोरा शहर में वाल्व निर्माण सुविधा का एक कर्मचारी था।