एक नजर

इंडोनेशिया में अब तक 79 लोगों की मौत

जकार्ता। इंडोनेशिया के पपुआ प्रांत में अचानक आई बाढ़ और भू-स्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 79 हो गई है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। खबर के अनुसार, आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि जयापुरा जिला के गावों में बाढ़ और भू-स्खलन होने के बाद 116 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 41 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

कांगो ट्रेन हादसे में 30 लोगों की जान गई

किंशासा। कांगो के कासाई प्रांत में एक मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने की घटना में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मरने वाले अधिकतर यात्री बेटिकट थे और वे इस मालगाड़ी में सवार हुए थे।

दक्षिण अफ्रीका में बच्चों संग 13 की मौत

जोहान्सबर्ग। दक्षिण अफ्रीका में एन-टू राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो वाहनों की भिड़ंत में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए है। चिकित्सा और बचाव दल  ने सोमवार को यह जानकारी दी है। चिकित्सा सूत्रों ने बताया कि रविवार रात यह दुर्घटना फोकविले तथा वेस्टोनारिया के बीच हुई और मौके पर एक कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त मिली थी। कईं लोगों के शव घटनास्थल के चारों तरफ बिखरे पड़े थे और कुछ वाहनों में फंसे हुए थे। इनमें कुछ बच्चे भी शामिल थे।

अफगानिस्तान में 24 घटों में 45 आंतकी ढेर

मास्को। अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों ने पिछले 24 घंटों के अंदर तालिबान आतंकवादी संगठन के ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं, जिनमें 45 तालिबानी आतंकवादी हताहत हुए हैं।