पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी दलबीर का जन्मदिन मनाया

पंचकूला। हरियाणा प्रदेश व्यपार मंडल की तरफ  से व्यापार मंडल कार्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय चौधरी दलबीर सिंह के जन्मदिन पर हवन-पूजन करके उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में व्यापार मंडल जिला युवा कई प्रधान बॉबी सिंह, नगर सुधार समिति के प्रधान ओम प्रकाश गोयल, ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन के जनरल सेक्रेटरी नरेंद्र सिंह, उपप्रधान कुलदीप सिंह, एसी सेल के प्रदेश कन्वीनर प्रमोद डाबला, जिला पंचकूला विकास ट्रस्ट के सरंक्षक अनिल गोयल, हरीश गर्ग, प्रधान विवेक सिंगला, सन्नी बक्शी, विपिन मिश्रा, सेम गुप्ता, अशोक बाली व आशीष वालिया समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।