महिला से दुष्कर्म पर केस दर्ज

हमीरपुर- जिला की एक महिला ने अपने ही गांव के युवक के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज करवाया है। महिला ने बताया कि उसके गांव के ही एक युवक ने उसके साथ दुराचार किया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी युवक को थाना तलब करने की तैयारी हो रही है।  जानकारी के अनुसार एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके ही गांव के युवक ने उसके साथ दुराचार किया है। आरोपी ने जबरदस्ती इसके साथ दुष्कर्म किया। इसकी बात महिला ने अपने परिजनों को बताई। यह सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। बाद में बुधवार शाम को मामला महिला पुलिस थाना  में दर्ज हुआ है।  पीडि़त महिला का मेडिकल करवाया गया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 452, 376, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलवीर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।