शांता नहीं लड़ेंगे चुनाव, टिकट के लिए कई नामों पर चर्चा

शिमला : लोकसभा की कांगड़ा-चंबा सीट से इस बार मौजूदा सांसद शांता कुमार चुनाव नहीं लड़ेंगे। शांता कुमार ने दिल्ली में एक निजी टीवी चैनल से चुनाव न लडऩे की बात मानी है। माना जा रहा है कि लाल कृष्ण आडवाणी का टिकट कटने के बाद 75 पार आयु वर्ग के फार्मूले को देखते हुए शांता कुमार को भी मना लिया गया है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी दिल्ली भेजा गया था। अब कांगड़ा चंबा से पहले ही टिकट के लिए त्रिलोक कपूर,घनश्याम शर्मा,कृपाल परमार,इंदू गोस्वामी के नाम पर चर्चा हो रही थी इसमें अब दो बड़े दिग्गजों के नाम जुड़े हैं। इनमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और हिमाचल से खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर शामिल हैं। जेपी नड्डा जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के करीबी माने जाते हैं,वहीं किश्र कपूर हिमाचल मे तीन बार मंत्री,पांच बार विधायक रहने के साथ धूमल,शांता व जयराम जैसे मुख्यमंत्रियों संग काम करने का अनुभव रखते हैं।