ऊना की युवती का गोवा में मर्डर

कत्ल के बाद पति भी गायब, तीन महीने पहले ही हुई थी शादी

 ऊना —ऊना शहर की नवविहिता की गोवा के एक होटल में कत्ल हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। विवाहिता के शव के पास मिले दस्तवेजों के आधार पर उसकी पहचान हुई है। गोवा पुलिस द्वारा ऊना पुलिस को मृतक युवती की पहचान के लिए उसका आधारकार्ड भेजा गया था। इस आधार पर विवाहिता की पहचान ऊना शहर की निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विवाहिता चंडीगढ़ में जॉब करती थी और करीब तीन महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी और अब गोवा में अपने पति के साथ घूमने के लिए गई थी। अब गोवा में एक होटल में विवाहिता का शव मिला है। गोवा पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में ले लिया है। हालांकि कातिल फरार हो गया है। वहीं, वारदात के बाद से उसका पति भी गायब है। इस ब्लाइंड केस को सुलझाने के लिए गोवा पुलिस कार्रवाई कर रही है। इसको लेकर होटल के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए हैं।  इसमें दो युवक कमरे से बाहर निकलते सामने आए हैं।  उधर, सूचना मिलने के बाद महिला के परिजन ऊना से मृतका का शव लाने के लिए गोवा रवाना हो गए हैं। मृतका के पिता का पहले ही स्वर्गवास हो चुका है। माता गृहिणी है व एक छोटा भाई है। कत्ल के इस मामले को लेकर गोवा पुलिस ने चंडीगढ़ पुलिस के साथ भी संपर्क किया है। डीएसपी ऊना अशोक वर्मा ने बताया कि गोवा में ऊना शहर की युवती की हत्या हुई है। गोवा पुलिस ने मृतका के पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर छानबीन के लिए भेजा था। इसके आधार पर पता चला है युवती ऊना शहर की रहने वाली है।