ऑपरेशन रोमियो के तहत 42 पकड़े

गुरुग्राम। एमजी रोड के अलावा शहर के अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर शनिवार देर रात पुलिस ने ऑपरेशन रोमियो अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने अलग-अलग एरिया से 42 युवकों को अरेस्ट किया। इन सभी पर छेड़छाड़ व शराब पीकर हंगामा करने का आरोप है। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। डीएलएफ फेज-टू, सेक्टर-29 थाना पुलिस ने युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा। वहीं सिविल लाइन थाना पुलिस ने जेल में बंद बंदी पुन्हाना निवासी तारिफ से मोबाइल बरामद किया। उसके खिलाफ प्रिजनर एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। तारिफ को किसी बीमारी के चलते सिविल हॉस्पिटल लाया गया था। यहां पर उसने मोबाइल का प्रयोग किया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।