कल बारिश-ओलावृष्टि के आसार

शिमला, कुल्लू, सोलन, सिरमौर, मंडी-चंबा में बरसेगा अंबर

शिमला  —हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों के साथ शिमला, कुल्लू, सोलन, सिरमौर, मंडी व चंबा में 24 अप्रैल को फिर से बारिश-ओलावृष्टि होगी। मौसम विभाग ने राज्य के उक्त क्षेत्रों में बारिश-ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य में 25 अप्रैल को भी मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में गर्जन के साथ बारिश होगी, जबकि राज्य में 26 से 28 अप्रैल तक मौसम साफ बना रहेगा।  राज्य मे सोमवार को मौसम साफ बना रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान मे एक से तीन डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है। तापमान में उछाल आने के चलते राज्य के मैदानी इलाकों में फिर से भीषण गर्मी पड़ने लगी है। खासतौर पर राज्य के ऊना,कांगडा,बिलासपुर,हमीरपुर व सुंदरनगर में गर्मी ने जनता के पसीने छुड़ा दिए है। ऊना का पारा फिर से 36 डिग्री सेल्सियस से पार हो गया है। ऊना में अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जिसमें  1.7 डिग्री का उछाल आंका गया है।

तापमान पर नजर

जिला      अधिकतम न्यूनतम

शिमला    22.6      12.4

सुंदरनगर  32.0      15.3

भुंतर       30.2      11.2

कल्पा     20.2      4.5

धर्मशाला  25.4       12.4

ऊना       36.7      17.0

नाहन      29.9      16.3

सोलन     28.5       11.5

केलांग     6.0        3.0

कांगड़ा    33.0      16.6

हमीरपुर   32.8       16.4

चंबा       30.5      12.7

डलहौजी  17.6      12.8