नाबालिग से रेप करने के मामले में तीन गिरफ्तार

अंबाला। महिला पुलिस थाना अंबाला में दर्ज नाबालिग से दुराचार के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को अरेस्ट किया है। इन आरोपियों में एक महिला भी है। इन सभी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले की पीडि़त नाबालिग ने आठ अप्रैल 2019 को महिला पुलिस थाना अंबाला में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के मुताबिक, दो पुरुष आरोपियों ने अपनी महिला मित्र की मदद से 30 मार्च 2019 से 5 अप्रैल 2019 के दौरान उसके साथ बार-बार दुराचार किया। पुलिस तब से आरोपियों की तलाश में थी। गुरुवार देर शाम ये तीनों आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े थे।