बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

चंडीगढ़ -बीजेपी ने शनिवार को अपने 24 लोकसभा उम्मीदवारों की 18वीं लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में हरियाणा की आठ, मध्यप्रदेश की तीन, ओडिशा की एक, राजस्थान की  चार, उत्तरप्रदेश की चार, प. बंगाल की एक और झारखंड की तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है। हरियाणा में बीजेपी ने फिलहाल अभी बाकि की दो सीटों रोहतक और हिसार को अभी पत्ते नहीं खोले हैं। हरियाणा के लोकसभा चुनाव की अगर बात की जाए, तो यहां सभी 10 सीटों पर छठे चरण तहत 12 मई को वोट डाले जाने हैं। शनिवार को घोषित किए गए उम्मीदवारों में अंबाला से मौजूदा सांसद रतन लाल कटारिया, कुरुक्षेत्र से नायाब सैणी, सिरसा से सुनीता दुग्गल, करनाल से संजय भाटिया, सोनीपत से रमेश कौशिक, भिवानी महेंद्रगढ़ से धर्मबीर, गुरुग्राम से राव इंद्रजीत और फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर को भाजपा से टिकट मिला है।