श्रीलंका में फंसे भारतीय इन नंबरों पर करें संपर्क

कोलंबो – श्रीलंका की राजधानी कोलोंबो में रविवार को हुए धमाकों में फंसे भारतीयों के लिए नंबर जारी किए गए है। कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने कहा कि श्रीलंका में हुए विस्फोट की सूचना मिली है। हम स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। भारतीय किसी भी तरह की सहायता या स्पष्टीकरण के लिए इन नंबरों में संपर्क कर सकते है। भारतीय उच्चायोग द्वारा +94777903082 +94112422788 +94112422789 ये नंबर जारी किए गए है। इन नंबरों के अलावा उच्चायोग ने सहायता के लिए +94777902082 +94772234176 नंबर भी जारी किए है। बता दें कि पहला धमाका कोलंबो में तीन चर्चों सेंट एंथनीज चर्च, पश्चिमी तटीय शहर नेगोंबो में सेंट सेबेस्टियन चर्च और पूर्वी शहर बैटलिकलोआ में एक और चर्च को निशाना बनाया गया था साथ ही पांच सितारा होटल, शांगरीला,  द सिनामॉन ग्रैंड और द किग्सबरी  में भी तीन विस्फोट किए गए।