सेंट विवेकानंद स्कूल में नववर्ष की धूम

पिंजौर। सेंट विवेकानंद मिलेनियम स्कूल एचएमटी पिंजौर में विशेष प्रार्थना सभा में सभी छात्रों को भारतीय नववर्ष की शुभकामनाएं दी गईं। इस मौके पर सर्वप्रथम सभी छात्रों ने पंक्तिबद्ध होकर मंत्रोच्चारण के साथ सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। तत्पश्चात सभी छात्रों को सूर्य नमस्कार किया। सूर्य हमारे जीवन का आधार है। सृष्टि का प्राण है। ऊर्जा का स्रोत है। प्रतिदिन सूर्यनमस्कार करने से मांसपेशियों की शिथिलता कम होती है । तथा हमारा शरीर इससे स्वस्थ ओर निरोगी रहता है। प्राचार्य  पीयूष पुंज ने सभी छात्रों को नव वर्ष व चैत्र नवरात्रि की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति मे सूर्य देव की एक विशिष्ट स्थान है। इसके प्रति सम्मान व आभार प्रकट करने की यह प्राचीन विधि है।