अध्यक्ष पद न छोड़ें राहुल गांधी

14 कांग्रेस विधायकों ने लिखा पत्र

शिमला —प्रदेश कांग्रेस के 14 विधायकों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम पत्र लिखा है। पत्र में राहुल गांधी से कहा है कि कांग्रेस से जुड़ा देश का हर कार्यकर्ता, नेता व पदाधिकारी यही चाहता है कि वह पार्टी व राष्ट्रहित में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर बने रहें। चुनावों में हार-जीत स्थायी नहीं होती। यह एक दौर है, जिसमें आज हार है, तो कल जीत है। उन्होंने प्रस्ताव भेजा है कि राहुल गांधी अपने पद पर बने रहें, क्योंकि उनका अध्यक्ष पद छोड़ना पार्टी हित में नहीं है। देश व पार्टी इस समय कठिन परिस्थितियों से गुजर रही है। विषम हालात में गांधी परिवार ही कांग्रेस को एकजुट रख सकता है। सभी कांग्रेस जनों की सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी में आस्था है। सोनिया गांधी ने पार्टी की कमान राहुल गांधी के हाथों में सबकी सहमति से सौंपी है।

इन्होंने की राहुल के पक्ष में पैरवी

प्रस्ताव पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू ने रखा था, जिसका अनुमोदन पूर्व अध्यक्ष विद्या स्टोक्स, खुद सुक्खू, कौल सिंह ठाकुर, विप्लव ठाकुर, कुलदीप कुमार, विधायक रामलाल ठाकुर, हर्षवर्धन चौहान, लखविंदर राणा, इंद्रदत्त लखनपाल, अनिरुद्ध सिंह, सुंदर ठाकुर, सतपाल सिंह रायजादा, पूर्व विधायक चंद्र कुमार चौधरी, राजेश धर्माणी, राकेश कालिया, रोहित ठाकुर, सोहन लाल ठाकुर, हरभजन भज्जी, सोहन लाल, सुभाष मंगलेट, कुलदीप पठानिया, तिलक राज शर्मा, रवि ठाकुर, अजय ठाकुर, किशोरी लाल, सुरेंद्र भारद्वाज, कर्नेश जंग, कुलदीप पठानिया, मनसा राम, राम नाथ,  निखिल रजोर, राम कुमार, सुरेंद्र कुमार, पवन ठाकुर, विवेक शर्मा, जीवन ठाकुर, विनोद सुल्तानपुरी, लाल सिंह, अजय सोलंकी, कमल किशोर, सुरेंद्र मनकोटिया, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष करुण शर्मा, नरदेव कंवर, सुनील  शर्मा ने राहुल गांधी से अध्यक्ष पद नहीं छोड़ने का आग्रह किया है।