आज रिटायर होंगे एडमिरल सुनील ललांबा

नई दिल्ली – नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा चार दशक से भी अधिक समय तक विशिष्ट सेवा के बाद शुक्रवार को सेवानिवृत हो जाएंगे। वाइस एडमिरल कर्मबीर सिंह उनकी जगह नौसेना की कमान संभालेंगे। नौसेना के 23वें प्रमुख रहे एडमिरल लांबा ने करियर के अलग अलग पड़ावों पर राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खड़गवासला, रक्षा सेवा स्टाफ कालेज वैलिंगटन, रक्षा प्रबंधन कालेज सिकंदराबाद और लंदन स्थित रॉयल कालेज आफ डिफेंस स्टडीज से प्रशिक्षण लिया। वर्ष 1978 में कमीशन के बाद विभिन्न महत्त्वपूर्ण पदों पर रहते हुए वह नौसेना प्रमुख के शीर्ष पद पर पहुंचे। समुद्र में विभिन्न भूमिकाओं में तैनातियों के साथ-साथ उन्हें संचालन, प्रशिक्षण और ट्राई सर्विस में खासा लंबा अनुभव रहा है।