ऊना में प्राइवेट अस्पतालों में उपचार को मजबूर लोग

बंगाणा उपमंडल के तहत थानाकलां में आवारा बैल के हमले से एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल की नाजुक हालत को देखते हुए उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया। लेकिन , इस व्यक्ति को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भी उपचार नहीं मिल पाया। जिसके चलते घायल व्यक्ति को उपचार के लिए ऊना के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। उधर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा.निखिल ने बताया कि अस्पताल में अस्थि रोग विशेषज्ञ का पद खाली है। उच्चाधिकारियों को इस बारे अवगत करवा दिया गया है।