कांग्रेस को हराने में जुटे वीरभद्र सिंह… मेजर ने जड़ा आरोप

धर्मशाला। पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिका ने चुप्पी तोड़ते हुए बुधवार को धर्मशाला में प्रेस वार्ता कर पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह भाजपा के साथ अंदरुनी गठन जोड़ कर कांग्रेस प्रत्याशियों के खिलाफ काम कर रहे हैं । वीरभद्र सिंह का बीजेपी के साथ एक गुप्त समझौता है। वह अपने केसों से बचने के लिए जहां भी प्रचार को जा रहे हैं, कांग्रेस प्रत्याशियों के खिलाफ ही इशारा कर रहे हैं। उंन्होने कहा कि कांग्रेस को हिमाचल में एक भी सीट मिलती नही दिख रही।