गाडि़यों की बाढ़ से चंबा जाम

चंबा —हजार वर्ष पूर्व के एतिहासिक चंबा चौगान में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की विजय संकल्प रैली के दौरान चंबा में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। रैली को लेकर चंबा के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा प्रदेश से चंबा पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं व अन्य लोगांे की बजह से सड़कों पर आई गाडि़यों की बाढ़ के आगे सड़कंे भी छोटी पड़ गई। प्रदेश में 19 मई को होने वाले लोकसभा चुनावा प्रचार को लेकर पहली दफा चंबा पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को सुनने उमड़ी लोगों की भीड़ से सड़कांे पर गाडि़यों की बाढ़ आई गई लिहाजा टै्रफिक कर्मी को टै्रफिक व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ी। विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ताओंे व भाजपा समर्थित लोगों को चंबा लेकर आए बाहनों को पार्क करने के लिए जगह नहीं मिल पाई। जिसके चलते वाहन मालिकों को सुल्तानपुर, बालू परेल के अलावा मुख्यालय कई किलोम से दूर वाहन को पार्क करना पड़ा। उधर, जाम की बजह से एमर्र्जेंसी कार्यों के साथ स्वास्थ्य जांच के लिए निकले आम लोगों को भी परेशानियां झेलनी पड़ी। सड़क किनारे विभिन्न स्थानों पर पार्क की गई आड़ी तिरछी गाडि़यां जाम का कारण बनी। उधर, भाजपा रैली के लिए दुर्गम क्षेत्रों से चंबापहुंचे लोगों को भी बालू सुल्तानपुर से पैदल रैली स्थल पर पहुंचना पड़ा।