गुवाहाटी में ग्रेनेड ब्लास्ट, छह घायल

गुवाहाटी  – असम की राजधानी गुवाहाटी के जू रोड स्थित एक मॉल के बाहर बुधवार रात करीब आठ बजे ग्रेनेड विस्फोट हुआ, जिसमें छह लोग घायल हो गए । सभी घायलों को गुवाहाटी मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि कुछ अपुष्ट खबरों के अनुसार इस ग्रेनेड हमले में दो लोग मारे गए हैं, लेकिन इसकी कहीं से भी पुष्टि नहीं हो पाई है। इधर घटनास्थल पर मौजूद पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर दी है। गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त दीपक कुमार घटना के संबंध में बताया कि रात आठ बजे ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ., जिसमें छह लोग घायल हैं। जांच की जा रही है। हमला किसने किया और इसके पीछे किस संगठन का हाथ है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना के पीछे क्या उद्देश्य होगा, इस बारे में फिलहाल कुछ भी नहीं कहा गया है।