चंबा में मशीन सहित पहाड़ तले दबा आपरेटर।

 चंबा- खजियार मार्ग पर मंगला गांव के समीप बुधवार तड़के करीब दो बजे पहाड़ी दरकने से पोकलेन मशीन सहित ऑपरेटर मलबे में जिंदा दफन हो गया, जबिक वहां से गुजर रही पिकअप का चालक बाल- बाल बच गया। मलबे में दफन ऑपरेटर का अभी तक कोई सुराग नही लग पाया है। मलबे में दफन ऑपरेटर की पहचान रवि वासी सुंदरनगर जिला मंडी के तौर पर हुई है। पहाड़ी दरकने से हुए भूस्खलन के चलते खज्जियार मार्ग पर वाहनों की आवाजाही भी ठप्प होकर रह गई है। जानकारी के अनुसार इन दिनों खजियार मार्ग के विस्तारीकरण का काम चला हुआ हुआ है। बुधवार देर रात मार्ग पर तीन पोकलेन मशीन कटाई के काम में जुटी हुई थी। इसी दौरान वहां से गुजर रही पिकउप के लिए एक पोकलेन रास्ता बना रही थी कि अचानक पहाड़ी दरक गई। इससे पहले कोई समझ पाता पोकलेन मशीन ऑपरेटर सहित मलबे की चपेट में आकर दफन होकर नाले में जा गिरी। मलबे की चपेट में आने से पिकउप भी नाले में जा गिरी। मगर पिकउप चालक खुद को बचाने में कामयाब रहा। इस घटना में पिकअप चालक को गम्भीर चोटें आई हैं।, पी डब्ल्यू डी चंबा मंडल के एक्सईन जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि मलबे में मशीन सहित दफन ऑपरेटर की तलाश की जा रही है।