जीत के बाद व्हील चेयर पर संसद पहुंचीं साध्वी प्रज्ञा

नई दिल्ली— लोकसभा चुनाव 2019 के संपन्न होने के बाद जीते हुए लोकसभा प्रत्याशी अब सांसद हो गए हैं। जीत का प्रमाणपत्र लेने के बाद शनिवार को वे देश के अलग-अलग कोनों से दिल्ली पहुंचे। इनमें से देश का सबसे चर्चित मुकाबला भोपाल से जीतीं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भी थीं जो व्हील चेयर से संसद की गैलरी में पहुंचीं।