नाइजीरिया में दस लोगों की हत्या

लागोस – पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजीरिया के उत्तर पश्चिमी राज्य काट्सिना में बंदूकधारियों ने हमला कर कम से कम दस लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस प्रवक्ता गोम्बो ईशा ने बुधवार को बताया कि मोटरसाइकिलों पर सवार होकर बंदूकधारियों ने राज्य के साफना इलाके के दो गांवों गोबिरावा और सबावा पर हमला किया। उन्होंने कहा कि ‘डाकुओं’ ने कई जानवरों को मार डाला तथा निर्दाेष लोगों को मारने के बाद उनके कीमती सामान लेकर भी लूट ले गए।  उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस गश्ती दलों को घटनास्थल की ओर रवाना किया गया। पुलिस और हमलावरों के बीच गोलीबारी भी हुई, लेकिन बंदूकधारी भागने में सफल रहे।