पंजाब से साढ़े नौ लाख किलो वेस्ट उठाएगा डाबर इंडिया

चंडीगढ़ -पर्यावरण स्थिरता को लेकर अपनी प्रतिबद्धता की तरफ आगे बढ़ते हुए भारत की सबसे बड़ी विज्ञान-आधारित आयुर्वेद प्रमुख डाबर इंडिया लिमिटेड ने पंजाब राज्य में अपनी प्लास्टिक वेस्ट रिसाइकलिंग पहल के विस्तार की घोषणा की। इस अभियान के अंतर्गत, डाबर वर्ष 2019-20 में पंजाब में 9,50,000 किलोग्राम उपभोक्ता प्लास्टिक वेस्ट को एकत्रित कर, प्रोसेसिंग और रिसाइकल करेगा। यह ‘स्वच्छ पंजाब’ बनाने की दिशा में डाबर के योगदान का हिस्सा है।  वर्तमान वर्ष 2019-20 में, डाबर ने अपने पहल का विस्तार करते हुए पंजाब के सभी प्रमुख शहरों से 9,50,000 किलोग्राम प्लास्टिक अपशिष्ट के संग्रहण का लक्ष्य बनाया है। डाबर इंडिया लिमिटेड कोरपोरेट हेड-पर्यावरण, स्वास्थ्य और सुरक्षा डा. प्रियांक आर्या ने कहा कि कंपनी इस विशाल संग्रहण के लिए राज्य के 1500 से अधिक कचरेवालों को इस मुहिम में शामिल करेगी और इस अभियान को संचालित करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि यह डाबर इंडिया लिमिटेड के पंजाब में अपनी पैकेजिंग के कारण उत्पन्न प्लास्टिक वेस्ट का 100 प्रतिशत (16,00,000 किलोग्राम) वर्ष 2020-21 तक वापस एकत्रित करने की प्रतिबद्धता का भाग है। डाबर इंडिया लिमिटेड कोरपोरेट कम्युनिकेशंस हेड  ब्यास आनंद ने कहा कि एक जिम्मेदार कोरपोरेट नागरिक के तौर पर, डाबर को हमेशा निरंतरता और पारिस्थितिक जिम्मेदारी की तरफ अपनी प्रतिबद्धता के लिए पहचाना जाता है। हमने प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के बारे में जागरुकता को बढ़ाते हुए, शहरों में प्लास्टिक अपशिष्ट को कम करने के लिए प्रगतिशील कार्य किए हैं। हम प्रकृति के संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी के बारे में पूरी तरह से अवगत हैं और पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर हमेशा सबसे आगे रहते हैं। हमें लगता है कि एक मजबूत पर्यावरण रणनीति न केवल ब्रांड की प्रतिष्ठा को बढ़ाती है, बल्कि उपभोक्ता का विश्वास बनाने में भी मुख्य भूमिका निभाती है।