प्रियंका गांधी नहीं पहुंची गगल एयरपोर्ट, धरी रह गई सारी तैयरियां।

गगल हवाई अड्डे पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए स्वागत के इंतजाम धरे के धरे ही रह गए। मंगलवार को सुबह से ही गगल एयरपोर्ट पर हिमाचल पुलिस के कमांडो तैनात थे और प्रियंका गांधी पहुंची ही नहीं। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी को चंडीगढ़ से एयर रूट नहीं मिल पाया है। फिलहाल अभी उनके यहां आने पर सस्पेंस जारी है। बता दें कि मंडी के सुंदरनगर जवाहर पार्क में होने वाली कांग्रेस की रैली को संबोधित करने के लिए जाना था। हालांकि पहली बार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पहली बार गगल एयरपोर्ट आना था ।