प्रियंका ने दुर्योधन बताकर गलत किया जल्लाद कहिए

पटना – कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘दुर्योधन’ बताए जाने के बाद अब इस विवाद में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी कूद पड़ी हैं। राबड़ी देवी ने कहा कि पीएम मोदी को प्रियंका गांधी ने दुर्योधन बताकर गलत किया है, उन्हें तो मोदी को जल्?लाद कहना चाहिए था। प्रियंका गांधी के बयान पर राबड़ी देवी ने कहा कि उन्होंने (प्रियंका) दुर्योधन बोल के गलत किया है। दूसरी भाषा बोलनी चाहिए उनको। वे सब जल्लाद हैं, जल्लाद। जो जज को और पत्रकार को मरवा देता है, उठवा लेता है। ऐसे आदमी का मन और विचार कैसा होगा, खूंखार होगा। बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भ्रष्टाचारी नंबर एक कहने पर प्रियंका गांधी ने उनकी तुलना दुर्योधन से की थी।