बनेर में 200 फुट गहरी खाई में जा गिरी कार, दो गंभीर।

राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंडीगढ़-मनाली पर स्वारघाट से करीब सात किलोमीटर दूर बनेर में तीखे मोड़ पर एक कार अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए , जिन्हें जिला अस्पताल बिलासपुर से पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। घायलों में चालक राजीव कुमार नई दिल्ली और पारुल सिंह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। ये लोग मनाली से दिल्ली जा रहे थे। गनीमत यह रही कि कार झाडिय़ंों और बांस के पेडों़ से टकराकर रूक गई अन्यथा जानी नुकसान हो सकता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।