बाट महिला मंडल भवन का कार्य जल्द हो शुरू

चंबा— नारी शक्ति महिला मंडल पनेला, जीणू, दाडूई ने उपायुक्त चंबा को ज्ञापन सौंप कर ग्राम पंचायत बाट में निर्माणाधीन महिला मंडल भवन का कार्य फिर से शुरू करवाने की मांग उठाई है।  हिला मंडल सदस्यों का कहना है कि ग्राम पंचायत वाट के वार्ड सनूह में नारी शक्ति द्वारा सभी महिला मंडल की इच्छाआंे दांडूई नामक स्थान पर भवन निर्माण का कार्य शुरू किया था।  करीब 20 दिन कार्य चलने के बाद बीडीओ  मैहला की ओर से कार्य को रूकबा दिया।  उन्होंने कहा कि बीडीओ मैहला का कहना है कि उक्त स्थान पर बनाए जाने वाले भवन के खिलाफ क्षेत्र के एक व्यक्ति ने शिकातय की है, जिस पर इस कार्य को रोकना पड़ा है। अब महिला मंडल सदस्यों ने उपायुक्त से मिल कर  इस कार्य को जल्द शुरू करवाने गुहार लगाई है। महिला मंडल की सभी सदस्य महिलाओं की सहमति से चुने हुए स्थान पर भवन निर्माण को अंजाम दिया जा रहा था, साथ ही मीटिंग सहित अन्य तरह के किसी भी विचार विमर्श को लेकर महिलाएं उक्त स्थान पर आज जा सकती है।  इन सब को देखत हुए नारी शक्ति महिला मंडल की सभी महिलाओं ने भवन कार्य फिर से शुरू करवाने की के आदेश जारी करने की गुहार लगाई है।