भरमौर भाजपा का होली में जश्न

पार्टी प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा की धमाकेदार जीत पर विधायक जिया लाल ने कार्यकर्ताओं संग डीजे की धुनों पर किया डांस

भरमौर—लोकसभा चुनाव में मंडी संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा की धमाकेदार जीत पर भरमौर में जश्न का माहौल जारी है। इसी कडी में शुक्त्रवार को भाजपा ने विधायक जिया लाल की मौजूदगी में होली में जीत का जश्न मनाया। इस दौरान विधायक जिया लाल ने कार्यकर्ताओं के साथ डीजे की धुनों पर जमकर डांस किया। वहीं हलके की जनता और कार्यकर्ताओं का ऐतिहासिक जीत के लिए आभार भी प्रकट किया। बहरहाल मंडी संसदीय क्षेत्र में भाजपा की चार लाख से अधिक मतों से मिली ऐतिहासिक जीत पर भरमौर में जश्न का दौर जारी है। उल्लेखनीय है कि मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत चंबा जिले का भरमौर हलका भी शामिल है। लोकसभा चुनाव में भरमौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को बीस हजार के करीब लीड मिली है। शुक्त्रवार को भाजपा की ओर से होली में एक कार्यक्त्रम का आयोजन किया गया। पार्टी की एतिहासिक जीत पर आयोजित इस कार्यक्त्रम में धाम का आयोजन भी किया गया। जिसमें विधायक जिया लाल विशेष तौर पर पहंुचे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ डीजे पर जमकर धमाल मचाई। विधायक जिया लाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में यह  पहला मौका है, जब भरमौर विस क्षेत्र से भाजपा को ऐतिहासिक बढत मिली है। उन्होंने कहा कि अपार समर्थन के लिए  भरमौर, पांगी और गैर जनजातीय क्षेत्र के मतदाताओं का आभार प्रकट किया, वहीं कार्यकर्ताओं को जीत पर बधाई दी।  उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की कडी मेहनत और संगठन का मार्गदर्शन इस जीत में अहम रहा है। इस मौके पर भाजपा मंडलाध्यक्ष सत्य प्रसाद शर्मा, पूर्व मंडलाध्यक्ष चमन लाल शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव रवि जुलकाण, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चरणजीत ठाकुर, जिला सचिव भाजयुमो एवं पंचायत समिति सदस्य होली-कुठेड अनूप कुमार, एसटी मोर्चा उपाध्यक्ष नरेश ठाकुर उर्फ विक्की, मंडल सचिव सुभाष कपूर, राजीव कुमार, मीडिया प्रभारी अनिल कुमार, मंगत राम, उपप्रधान न्याग्रां अशोक ठाकुर, राजेश कपूर, युवा मोर्चा अध्यक्ष बंटी कपूर, पूर्व जिला परिषद सदस्य इंद्र सिंह ठाकुर, भाजपा नेता सिरमौरी राम, रमेश सुलाखरिया, भाजपा एसटी मोरचा महामंत्री राजिंद्र ठाकुर, युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी अनिल सुलाखरिया, जनजातीय सलाहकार समिति के सदस्य राकेश जरयाल, विचित्र सिंह, एससी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विजय भारद्वाज, सुजान सिंह, कर्म चंद, प्रीतम चंद, शुभकर्ण सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।