भाजपा अध्यक्ष डीएस ठाकुर ने वोट के लिए लोगों को कहा थैंक्स

तेलका। जिला मार्केट कमेटी के अध्यक्ष एवं जिला भाजपा अध्यक्ष डीएस ठाकुर ने शुक्त्रवार को तेलका में जाकर लोगों को कांगड़ा चंबा के सांसद किशन कपूर को भारी मतों से जितवाने हेतु आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि लोगों द्धारा  एक बार फिर से मोदी सरकार बनाए जाने से विकास के कार्यों में और भी तेजी आएगी । उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने हर वर्ग के लोगों के लिए जो कल्याणकारी नीतियां बना रखी हैं उनपर अब और भी तेजी से काम होगा। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने डीजे की धुनो पर नाच कर खुशी जाहिर की तथा बाजार में हलवा बांटा। इस मौके पर जिला भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक देसराज बसंत, मौड़ा पंचायत के उपप्रधान पृथ्वीराज, सेरी पंचायत की प्रधान सविता देवी, सालवां के उपप्रधान सतीश ठाकुर, प्रह्लाद देवल,  चमारू राम, जर्म सिंह, हंसराज,  दौलत राम, सुरेंद्र कुमार, केहर सिंह ठाकुर, दौलत राम व मनोज कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।