भाजपा की जीत…गांधी चौक पर जश्न

डलहौजी —लोकसभा चुनावों में डलहौजी हल्के से पार्टी प्रत्याशी को बंपर बढुत को लेकर भाजपा मंडलाध्यक्ष विजय ठाकुर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने डलहौजी के गांधी चौक में जश्न मनाया। इस अवसर पर विजय ठाकुर ने मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि डलहौजी के मतदाताओं ने भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर को हर बूथ से बंपर लीड दी है। जनता ने जो भरोसा भाजपा पर जताया है उसे टूटने नहीं दिया जाएगा। क्षेत्र का विकास तेजी से होगा। उन्होंने कहा कि द्गधानमंत्री नरेंद्ग मोदी की अगुवाई में भारत की साख पूरी दुनिया में मजबूत हुई है और अब जल्द ही भारत विकासशील देश की सूची से निकलकर विकसित देश की सूची में आ जाएगा।  विजय ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी के द्गत्याशी किशन कपूर को विधानसभा डलहौजी से द्गचंड और ऐतिहासिक बहुमत द्गाप्त होने पर इसका श्रेय हलके की जनता व सभी कार्यकर्ताओं को बधाई द्गदान दी उन्होंने कहा कि यह जीत मोदी सरकार की जनहित की नीतियों की जीत है यह जीत देश की जनता की जीत है और हिमाचल में भी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृतव में पिछले डेढ़ साल में हुए विकास कार्यों को जनता ने सराहते हुए भाजपा द्गत्याशी को बड़े अंतर से जीता कर लोकसभा में भेजा है। जिसके लिए हलके की जनता व् भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता बधाई के पात्र है। कार्यक्त्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई भी बांटी। इस मौके पर डलहौजी नप परिषद के पार्षद विशाल आनंद, पार्षद अमन महेंदू्र, अजय चौहान, कैप्टन नरेंद्ग टंडन, महिला मोर्चा से सत्यमेव जयते, बलदेव खोसला, हीरा,रमेश, केवल कृष्ण, साहिल, पम्मा व मुलख राज सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।