भाजपा की शानदार जीत

चंबा—लोकसभा चुनाव 2019 के घोषित नतीजों में भाजपा के जबरदस्त प्रदर्शन कर पार्टी प्रत्याशियों की लीड के अंतर को वर्ष 2014 के चुनावों की तुलना में तीन गुणा बढ़ाकर एक रिकार्ड कायम किया है।  पार्टी प्रत्याशी को लीड दिलवाने में चंबा के भटियात हल्के ने एक बार फिर से बाजी मारी है। भाजपा के शानदार प्रदर्शन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कांग्रेस की कदावर नेता आशा कुमारी और कुलदीप सिंह पठानिया के हल्के में कांग्रेस दस हजार मत भी हासिल नहीं कर पाई। भरमौर हल्के में भी भाजपा ने शानदार कम बैक किया है। भरमौर हल्के में भाजपा ने पिछले चुनावों की मामूली कमी की भरपाई के साथ ही 19736 मतों की लीड हासिल की है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को चंबा हल्के से 9575 मतों की बढत हासिल हुई थी, जिसे इस बार भाजपा ने तीन गुणा बढाकर 28523 कर दिया है। भटियात हल्के मंे भाजपा ने पार्टी प्रत्याशी को लीड दिलवाने की अपनी रिवायत में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। भटियात हल्के में वर्ष 2014 में जहां पार्टी प्रत्याशी को 10725 मत मिले थे वहीं इस बार यह आंकडा 29973 तक पहंुच गया है। भटियात में भाजपा की सुनामी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जहां भाजपा को 78 फीसदी मत मिले हैं वहीं कांग्रेस 17 फीसदी मत ही हासिल कर पाई है। चंबा जिला के डलहौजी हल्के में भी भाजपा ने वर्ष 2014 के चुनावों की तुलना में जबदस्त प्रदर्शन कर रिकार्ड कायम किया है।

किसे कितने मत मिले

विधानसभा क्षेत्र       भाजपा             कांग्रेस                 अंतर

चुराह                37172              13754         23418

चंबा                 41195              12672         28523

डलहौजी           37588              9166          28422

भटियात              38775             8802           29973

भरमौर                32510            12784         19726