भाजपा सरकार ने हर वर्ग के विकास का रखा ध्यान

 मंडी —भाजपा सरकार के कार्यकाल में सभी वर्गों का विकास हुआ है। यह बात हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने मंडी में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास नारे को सार्थक बनाने का प्रयास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। उन्होंने कहा कि आज देश में मोदी लहर नहीं, बल्कि सुनामी चल रही है। उन्होंने कहा कि 23 मई के नतीजे देश की बागडोर एक बार फिर से नरेंद्र मोदी के सुरक्षित हाथों में सौंपने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भाजपा चारों सीटों में विजय प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में सभी वर्गों का ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान, मजदूर, कर्मचारी, पेंशनर्ज आदि जयराम सरकार से संतुष्ट हैं और अपना कीमती वोट भाजपा को ही डालेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल पेंशनर्ज फेडरेशन, हिमाचल परिवहन पेंशनर्ज, सेवानिवृत्त कल्याण मंच और पेंशनर्ज कल्याण समाज संघ आदि संगठनों ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने की घोषणा की है।