मतदान जागरूकता पर हस्ताक्षर अभियान

गुरुग्राम। आगामी 12 मई को अधिक से अधिक लोग मतदान करें, इसके लिए जागरूकता अभियान में कालेज के विद्यार्थी भी जुड़ गए हैं। बुलंद आवाज संस्था, जिला प्रशासन और नगर निगम के सहयोग से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इसके तहत सेक्टर-14 मार्केट में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसमें अंसल विश्वविद्यालय के कानून के छात्र आदित्य और डीपीएस सेक्टर-45 में 12वीं की पढ़ाई कर रहे सिद्धार्थ ने बुलंद आवाज संस्था के अध्यक्ष कुलदीप सिंह के साथ मिलकर नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक किया।