यूपी में 11 विधानसभा सीटों पर होगा उपचुनाव

लखनऊ – 11 विधायकों के सांसद बन जाने पर प्रदेश में इतनी ही सीटों पर अब विधानसभा उपचुनाव होंगे। इन 11 विधायकों में आठ भाजपा के हैं, जबकि एक-एक भाजपा के सहयोगी अपना दल, सपा और बसपा के विधायक हैं। इस बार भाजपा के चार कैबिनेट मंत्री भी चुनाव लड़ रहे थे, लेकिन इनमें से तीन ही जीत दर्ज करा सके। इनमें लखनऊ कैंट की विधायक व परिवार, महिला कल्याण पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी इलाहाबाद से  सांसद बनीं।