सौंदर्य प्रसाधन एवं आरोग्य उत्पाद बनाने वाली हिमालया ड्रग कंपनी ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत को ‘हिमालया मेन फेस केयर रेंज’ का आधिकारिक ब्रांड एंबेस्डर बनाया है।हिमालया ड्रग कंपनी के कारोबार प्रमुख (उपभोक्ता उत्पाद विभाग) राजेश कृष्णमूर्ति ने कहा, “विराट और पंत युवाओं के आदर्श हैं, इसलिए वे हमारी पहली पसंद हैं। ये दोनों हर युवा को अच्छा दिखने और आत्मविश्वास से भरने के ब्रांड के वायदे का मूर्तरूप हैं।”विराट ने कहा कि टीम हिमालया का हिस्सा बनने और उनकी मेन्स फेस वॉश श्रृंखला का एम्बेसडर बनकर वह बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने कंपनी के साथ लंबे सहयोग की उम्मीद जताई। पंत ने कहा कि उन्हें हिमालया के साथ जुड़ने की खुशी है।