शादी का झांसा देकर सोलन सिरमौर में दो से दुराचार

सोलन  —महिला पुलिस थाना सोलन में दुराचार के दो अलग-अलग मामले दर्ज हुए है। दोनों ही मामलों में युवतियों ने युवकों पर शादी का झांसा देकर दुराचार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने भी युवतियों की शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर के सूरन कोट की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को बताया कि वह सोलन के कथेड़ में काफी समय से रहती है। उसने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी करीब 6 वर्ष पूर्व एक युवक से मुलाकात हुई। युवक सशस्त्र सीमा बल में तैनात है और इन दिनों उत्तर प्रदेश में कार्यरत है। इस दौरान उसने शादी का झांसा देकर कई बार उससे दुराचार किया, लेकिन अब शादी करने से इनकार कर रहा है।   एक अन्य मामले में  जिला सिरमौर के राजगढ़ की युवती ने आरोप लगाया कि वह करीब एक वर्ष से एक युवक को जानती है। उस युवक ने इस दौरान शादी का झांसा देकर उससे कई बार दुराचार किया।, लेकिन अब  शादी करने से इनकार कर रहा है। पुलिस ने इस मामले में भी आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोलन मधुसूदन शर्मा ने की है।