शिअद ने नवाजे पंचकूला के आयुक्त

पिंजौर। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) जिला पंचकूला के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम पंचकूला के आयुक्त राजेश जोगपाल को उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों के लिए सिरोपा एवं बुके देकर सम्मानित किया। वहीं जिला अध्यक्ष मलविंदर सिंह बेदी ने नगर निगम पंचकूला आयुक्त द्वारा पंचकूला में कराए गए मुख्य मुख्य विकास कार्यों के बारे में बताया कि पंचकूला शहर में अपराध को रोकने के लिए प्रत्येक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पंचकूला में फायर ब्रिगेड को उच्च तकनीकी के उपकरणों से लैस किया आदि उनके द्वारा किए गए कार्यों की उपलब्धि है। वहीं शिरोमणि अकाली दल जिला पंचकूला के प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम पंचकूला के आयुक्त राजेश जोगपाल को भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति होने पर बधाई व शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला पंचकूला दलजीत सिंह मरड़, जिला सचिव हरदीप सिंह भुल्लर व बृजेश सिंह समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।