सर्व कर्मचारी संघ ने घोषित किए चुनाव

पंचकूला। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, जिला पंचकूला का त्रिवार्षिक ब्लॉक सम्मेलन/चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है।  संघ के जिला सचिव श्रवण जांगडा ने सूचना जारी करते हुए  संघ के सभी पदाधिकारियों, ब्लॉक कमेटियों के पदाधिकारियों, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों, विभागीय यूनियनों के पदाधिकारियों को बताया कि की जिला  पंचकूला जिले के सभी  ब्लॉकों में चुनाव का कार्यक्रम निम्नानुसार तय हैं, जिसमें कालका (पिंजौर) का 16 मई सायं तीन बजे पिंजौर गार्डन में, मोरनी ब्लॉक का 20 मई सायं तीन बजे, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोरनी  तथा बरवाला का 21 मई सुबह 10 बजे व रायपुर रानी का 21 मई का ही सायं तीन बजे, फोरेस्ट कार्यालय में इसके अलावा खंड पंचकूला का चुनाव 30 मई दोपहर 12 बजे पंचकूला बस स्टेंड पर होगा ।