45 महिलाओं से था मार्टिन लूथर किंग का अफेयर

लेखक का दावा, एफबीआई ने 12 साल तक रखी थी हर गतिविधि पर नजर

वाशिंगटन –अमरीका में सामाजिक अधिकारों के लिए संघर्ष के कारण मशहूर हुए मार्टिन लूथर किंग जूनियर के बारे में कुछ हैरानी करने वाले खुलासे हुए हैं। एक किताब के लेखक के अनुसार, एफबीआई ने मार्टिन के खिलाफ सबूत जमा करने के लिए कई टेप रिकार्ड किए थे, जिसके अनुसार उनके 45 अफेयर थे। मार्टिन लूथर किंग जूनियर ने अमरीका में रंगभेद और वर्गभेद के खिलाफ लंबा संघर्ष किया था और विश्व के बड़े नेताओं में उनकी गिनती आज भी होती है। अमरीका में सामाजिक अधिकारों के संघर्ष के कारण 1950 और 60 के दशक में मार्टिन बेहद लोकप्रिय हुए थे। मार्टिन की बायॉग्राफी लिखने वाले डेविड गैरो का कहना है कि एफबीआई ने मार्टिन की गतिविधियों पर करीब 12 साल तक नजर रखी थी। डेविड का कहना है कि तत्कालीन इंटेलिजेंस चीफ जे एडगर हूवर को मार्टिन के कम्युनिस्ट पार्टियों के साथ संपर्क होने का शक था। डेविड गैरो का कहना है कि उसके पास कुछ ऐसे गोपनीय फाइल हैं, जिन्हें 2027 तक जारी नहीं किया जा सकता है। किताब के लेखक का कहना है कि चार अप्रैल, 1968 को मार्टिन लूथर की हत्या हो गई थी और उन्होंने अपनी जिंदगी का एक तिहाई हिस्सा एफबीआई की जद में बिताया। जिस वक्त मार्टिन की हत्या की गई थी उनकी उम्र महज 39 साल ही थी। तत्कालीन इंटेलिजेंस चीफ हूवर को मार्टिन की गतिविधियों पर शक था। हूवर का मानना था कि सामाजिक अधिकारों के लिए आंदोलन करने वाले मार्टिन लूथर की वजह से देश की स्थिरता को खतरा हो सकता है। टेप की रिकार्डिंग से ऐसा लगता है कि मार्टिन का अफेयर कई महिलाओं के साथ था। रिकार्डिंग सुनकर ऐसा लगता है कि मार्टिन के शादी के बाहर लगभग 45 महिलाओं के साथ अफेयर और शारीरिक संबंध थे।

दोस्त ने मार्टिन के सामने किया था महिला से रेप

मार्टिन के मित्र लोगन केआरजे ने एक बार एक महिला का विलार्ड होटल में रेप भी किया था। लोगन की मौत 1991 में हुई। महिला ने जब शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया तो लोगन ने जबरदस्ती की और इस दौरान मार्टिन यह सब देखते रहे।