आज भगवान राम की प्रतिमा का अनावरण करेंगे सीएम योगी

अयोध्या – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या जाएंगे। महंत नृत्य गोपाल दास के 81वें जन्मदिवस समारोह का उद्घाटन करने के बाद सीएम कर्नाटक से लाई गई कोदंब राम की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। सात फुट की इस प्रतिमा को राष्ट्रपति पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। इसे अयोध्या शोध संस्थान के शिल्प संग्रहालय में स्थापित किया जाएगा। सीएम की यात्रा के मद्देनजर अयोध्या में सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।