उत्तराखंड में प्रकाश पंत को श्रद्धाजंलि

देहरादून – स्व. प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर शनिवार को प्रातः 10ः15 बजे आम जनता के दर्शनार्थ एसडीआरएफ  मुख्यालय भवन निकट जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून में रखा गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, वन एवं पर्यावरण मंत्री हरक सिंह रावत, शिक्षा मंत्री  अरविंद पांडेय, परिवहन मंत्री यशपाल आर्य, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, सहकारिता मंत्री डा. धनसिंह रावत, महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या, सांसद तीरथ सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अजय भट्ट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, मेयर सुनील उनियाल गामा समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।