एसएमडी में विश्व पर्यावरण दिवस

पंचकूला। एसएमडी लिटल चैंप स्मार्ट स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस का समारोह उत्साह के साथ मनाया गया। स्वच्छ वातावरण के बारे में उपयोगी संदेश देने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चों को पौधारोपण का महत्त्व बताया गया। इस दौरान स्कूल की प्रिंसिपल  दीपिका लूथरा ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस का संदेश सरल है। हमें प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए।