जजपा ने किया महिला प्रकोष्ठ का विस्तार

पंचकूला। जननायक  जनता पार्टी(जजपा) ने अपने महिला प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर 54 महिलाओं की नियुक्ति की है। प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष शीला भ्याण ने विधायक नैना सिंह चौटाला व अन्य नेताओं से विचार विमर्श के बाद अपनी टीम की घोषणा की। शीला भ्याण ने बताया कि सिरसा निवासी प्रोमिला शर्मा को प्रकोष्ठ में वरिष्ठ उप प्रधान बनाया गया है, जबकि सोनीपत निवासी अनिता खांडा, पानीपत निवासी कविता शर्मा, यमुनानगर निवासी रणजीत कौर, भिवानी निवासी शकुंतला परमार और जींद निवासी पद्मा सिंगला को उप प्रधान बनाया गया है।