पठियार में सीएम ने नवाजे सिहुंता के दो मेधावी

सिहुंता —कांगड़ा जिला के पठियार में महाराणा प्रताप की 480वीं जयंती के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सिहंुता के दो मेधावी छात्रों को नकद पुरस्कार, मेडल व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है। राजपूत कल्याण सभा कांगडा के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पल्लवी राणा व श्रेय सिंह ठाकुर को दसवीं कक्षा में अच्छे अंक अर्जित करने पर 11- 1100 रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया। इसके साथ ही खनौड़ा गांव की निर्धन विधवा महिला दुर्गा देवी को भी प्त100 रुपए की आर्थिक मदद सभा की ओर से दी गई है। राजपूत कल्याण सभा सिहंुता के उपाध्यक्ष आंेकार सिंह चौहान ने मेधावी छात्रों का सम्मान व विधवा महिला को आर्थिक मदद देने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व राजपूत कल्याण सभा कांगड़ा का आभार प्रकट किया है।