प्रियंका दिल्ली को तैयार

धर्मशाला। मिक्स मार्शल आर्ट फाइट में हिमाचली बेटी प्रियंका लौटिया दिल्ली में जुलाई में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। मूल रूप से जिला चंबा के जनजातिय क्षेत्र भरमौर-होली की रहने वाली प्रिंयका देश भर में सबसे कम उम्र मात्र 18 वर्ष में मिक्स मार्शल आर्ट ट्रायल पास करने वाली लड़की बन गई है। प्रियंका ने अपनी पढ़ाई गर्ल्ज स्कूल धर्मशाला से की है और अभी धर्मशाला कालेज में प्रथम वर्ष की छात्रा है। प्रियंका ने कहा कि उनका सपना अपने भार वर्ग में एशिया की सबसे अच्छी खिलाड़ी बनने का है, जिसके लिए वह दिन-रात धर्मशाला में ट्रेनिंग कर रही हैं। प्रियंका का मानना है की हिमाचल की बेटियां कुछ भी कर सकती हैं, बस उन्हें मौका मिलने की देर है।