वर्जीनिया गोलीबारी में मृतकों की संख्या 12 हुई

 

 अमेरिका के वर्जीनिया बीच म्यूनिसिपल सेंटर में शुक्रवार को हुई गोलीबारी की घटना में गंभीर रूप से घायल में एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी और इसके साथ ही मृतकाें की संख्या बढ़कर 12 हो गयी हैे। स्थानीय पुलिस अधिकारी जेम्स सेरवेरा ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को मार गिराया है। उन्होंने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जतायी और कहा, “ हमें एक और पीड़ित के मरने की सूचना प्राप्त हुई है। इसके साथ ही इस घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गयी है तथा चार घायलाें का पास के अस्पताल में इलाज चल रहा है।” पुलिस प्रमुख ने कहा, “हमें घटनास्थल से एक 45-कैलिबर हैंडगन के साथ कई मैगजीन मिले हैं जो कि खाली हैं। संदिग्ध हमलावर हैंडगन में मैगजीनों को भर रहा था और पीड़ितों तथा हमारे अधिकारियों पर गोलियां चला रहा था।” पुलिस के अनुसार गोलीबारी करने वाला आरोपी भी यहीं का कर्मचारी था। वर्जीनिया के गर्वनर राल्फ नॉर्थम ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति समवेदना व्यक्त की। वहीं सिटी मेयर बॉबी डायर ने स्थानीय लोगों के लिए ‘विवेकहीन अपराध’ और ‘काली घड़ी’ बताया है।