हरियाणा के शिक्षा मंत्री ने नड्डा को दी बधाई

चंडीगढ़ – हरियाणा के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने नई दिल्ली में पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा से मिलकर उनको भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर शुभकामनाएं दी हैं। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रीमंडल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के शामिल होने के बाद  जेपी नड्डा को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कमान सौंपी गई है। शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री राम बिलास शर्मा ने नड्डा को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर शुभकामनाएं देने के बाद कहा श्री नड्डा सौम्य व सरल व्यक्तित्व के धनी हैं और उनका राजनीति व संगठन में कार्य करने का लंबा अनुभव रखते हैं।