अमराला-मानकटबरा शक्ति केंद्र में सदस्यता अभियान

रायपुररानी  –  ग्रामीण क्षेत्र में चल रहा भाजपा का सदस्यता अभियान ब्लॉक के गांव अमराला व मानकटबरा शक्ति केंद्र पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रामरत्न शर्मा के नेतृत्व में पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू किया गया। कालका विधानसभा के बूथ नबंर 157 पर पार्टी कार्यकर्ताओं के माध्यम से शुरू किए बीजेपी नेता  अखिलेश त्यागी  ने बताया कि सदस्यता अभियान में गांवों से लगभग 170 लोगों ने पार्टी की ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण करते हुए मैनुअल रिकार्ड वाले फार्म भी भरे। अखिलेश त्यागी और रामरत्न शर्मा ने बताया कि भाजपा पार्टी की ओर से 11 अगस्त तक चलाए जाने वाले सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेशवासियों में भारी उत्साह है। इस दौरान सह सदस्यता प्रमुख तरसेम नारायणपुर,  मंडल महामंत्री लाल सिंह रूड़की, कुलदीप, गुरविंद्र, रेशमा पंच, गुरजिंद्र सिंह, रीना रानी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।