आस्ट्रेलिया में कल्याण का कमाल

कॉमनवैल्थ चैंपियनशिप में जीता अंतरराष्ट्रीय रजत पदक

 धर्मशाला -हिमाचली वेटलिफ्टर कल्याण सिंह ने आस्ट्रेलिया के समोआ में जूनियर कॉमनवैल्थ चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन कर देश की झोली में रजत पदक डाला है। इसके साथ ही उन्होंने हिमाचल प्रदेश का नाम विश्व भर में और रोशन कर दिया है। जिला चंबा के भटियात से कल्याण ने 96 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 287 भार उठा कर कई देशों के खिलाडि़यों को पछाड़ दिया है। इससे पहले कल्याण अपने बेहतरीन प्रदर्शन के चलते खेलो इंडिया गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक हासिल कर हिमाचली गबरू ने ऊंची उड़ान भरी है। उन्होंने 287 किलोग्राम भार में स्नैच में 127 और क्लीन व जर्क में 160 किलोग्राम भार उठाया। इससे पहले कल्याण ने खेलो इंडिया गेम्स-2018 नागपुर में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। इसके अलावा भी कल्याण सिंह ने राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर दर्जनों मेडल अपने नाम किए हैं। अब अंतरराष्ट्रीय मेडल का तमगा हासिल कर हिमाचली गबरू ने ऊंची उड़ान भरी है। हिमाचल प्रदेश वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा एवं महासचिव राजकुमार जम्वाल ने बताया कि राज्य के खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया है। एसोसिएशन की तरफ से हिमाचल पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगाऔर सम्मानित भी किया जाएगा।