इंग्लैंड वर्ल्ड चैंपियन

रोमांचक फाइनल का सुपर ओवर भी टाई, बाउंड्री के हिसाब से हारा न्यूजीलैंड

लंदन -सांसें थमा देने वाले रोमांचक फाइनल में सुपर ओवर के टाई रहने के बाद ज्यादा बाउंड्री के हिसाब से मेजबान इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर पहली बार विश्व विजेता बना। रविवार को विश्वकप फाइनल में न्यूजीलैंड ने 241 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड भी 241 रन बना सका। इस तरह टाई के बाद फैसला सुपर ओवर से हुआ। सुपर ओवर में इंग्लैंड ने 15 रन बनाए, न्यूजीलैंड भी 15 रन ही बना पाया। सुपर ओवर में ज्यादा बाउंड्री से इंग्लैंड को विजेता घोषित किया गया।

इंग्लैंड ने सुपर ओवर में बनाए 15 रन

 बोल्ट की पहली गेंद : स्टोक्स के तीन रन

 दूसरी गेंद : बटलर ने लिया एक रन

 तीसरी गेंदः स्टोक्स का चौका

 चौथी गेंद : स्टोक्स का एक रन

 पांचवीं गेंद : बटलर के दो रन

 अंतिम गेंद : बटलर का चौथा

न्यूजीलैंड ने सुपर ओवर

में बनाए 15 रन

 आर्चर की पहली गेंद : वाइड गेंद

 पहली गेंद : नीशाम ने दो रन लिए

 दूसरी गेंदः नीशाम ने जड़ दिया छक्का

 तीसरी गेंद : नीशाम ने लिए दो रन

 चौथी गेंद : नीशाम ने लिए दो रन

 पांचवीं गेंद : नीशाम ने लिया एक रन

 अंतिम गेंद : गुप्टिल ने लिया एक रन

आखिरी ओवर का रोमांच

आखिरी ओवर में छह गेंदों में 16 रन की जरूरत थी। इसमें बेन स्टोक्स के सामने बोल्ट गेंदबाज थे। पहली गेंद पर स्टोक्स ने शॉट खेला, लेकिन एक भी रन नहीं लिया। दूसरी गेंद पर भी एक रन नहीं बना। तीसरी गेंद पर छक्का स्टोक्स ने लगा दिया। चौथी गेंद पर दो रन स्टोक्स ने दौड़े, लेकिन ओवर थ्रो के चार रन उन्हें अतिरिक्त मिले। अब दो गेंदों में तीन रन की जरूरत थी और स्टोक्स ने पांचवीं गेंद पर दो रन का प्रयास किया, लेकिन एक ही रन लगा और राशिद रनआउट हुए। आखिरी गेंद पर स्टोक्स एक ही रन ले पाए और वुड रनआउट हो गए। इस तरह मैच टाई होकर सुपरओवर में पहुंच गया।